Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अपनी पत्नी को लेकर मौलवी साहब के पास आया कहने लगा मेरी पत्नी पर जिन का साया है, जब मौलाना ने दम किया फिर पति को ही…

 कहा जाता है कि जब दिल में खुदा का खौफ खत्म हो जाता है तो फिर इंसान में दुनिया का डर पैदा हो जाता है ऐसे ही एक किस्सा आपके सामने पेश करते हैं जिसके पढ़ने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और हंसते हंसते बुरा हाल हो जाएगा।

एक आदमी अपनी पत्नी को लेकर मौलवी साहब के पास आया और कहने लगा मौलाना साहब यह मेरी पत्नी है इन पर अचानक आसेब ( भूत प्रेत) का हमला हुआ है शायद इस पर जिन सवार हो गया है।

जब मौलाना साहब ने उस पर दम किया तो जिन बातें करने लग गया मौलाना साहब ने कहा अभी के अभी तुम बाहर निकलो वरना मैं… जिन ने कहा मैं निकलने के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी एक शर्त है।

मैं इस औरत से निकल कर उसके पति से चिमट जाऊंगा पति ने जब ये बात सुनी तो डर के मारे दो कदम पीछे हट गया मौलाना साहब ने कहा यह नहीं हो सकता मौलाना साहब ने जिन से सवाल किया।

आप इसके पति से क्योंकि चिमट जाना चाहते हैं जिन ने कहा क्योंकि यह नमाज नहीं पढ़ता मौलवी साहब अच्छा तो तुम इस तरह करो इनकी बीवी से निकल जाओ इनके घर के पास ही रहो।

इस महिला का पति अगर नमाज ना पढ़े तो फिर इस से चिमट जाना जिन ने कहा ठीक है जिन निकल जाता है कुछ दिन बाद औरत मौलाना साहब को फोन करके शुक्रिया अदा करती है कि अब उसका पति पहली सफ का नमाज़ी बन चुका है।

यही नहीं बल्कि अक्सर मस्जिद का दरवाजा भी वही खोलता है और अजान भी वही देता है यह मामला तो बाद में खुला कि इस औरत को जिन उन कुछ नहीं चढ़ा था उसने अपने पति को नमाज का पाबंद बनाने के लिए ये वारदात कर डाली थी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ