दोस्तों जैसा की आप लोग जानते है की क्रिकेट भारत में सबसे ज़्यादा पसंद करने वाला खेल है ,बच्चे ,बूढ़े सभी लोग इस खेल को पसंद करते हैं किसी न किसी का फेवरेट खिलाडी मौजूद है इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें भारत ने 2 -0 से सीरीज पर कब्ज़ा बनाया हुआ है.
वही दूसरी तरफ वोमेन्स भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा वोमेन्स टीम का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया से था जिसमें भारतीय वोमेन्स टीम को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा .
महिला टी20 विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला गया जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से जीत लिया और फ़ाइनल का टिकट हासिल किया. इस मैच में कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना पाई.
महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा.
इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर टीम इंडिया को खरी-खोटी सुना रहे हैं. इतना ही नहीं मीम्स के जरिये फैंस BCCI अध्यक्ष जय शाह का मजाक भी बना रहे हैं.
टीम इंडिया की हार, जय शाह का उड़ा मजाक, दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये.
जवाब में भारतीय महिला टीम को 173 रनों का लक्ष्य मिला. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी के बावजूद टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई.
वहीं, भारतीय महिला टीम का ये सेमीफाइनल मुकाबला देखने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह केपटाउन पहुंचे थे.
उन्होंने स्टेडियम पहुंचकर भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाया. कप्तान हरमनप्रीत के अर्धशतक पर जय शाह ने खड़े होकर ताली बजाई. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस जय शाह पर टीम की हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं.

0 टिप्पणियाँ