टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही हैं। राखी का कई लोगों के साथ नाम जुड़ा। लेकिन इसके बाद भी उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल पाया। जब राखी बिग बॉस 15 में आई थीं तब वो रितेश नाम के शख्स के साथ आई थीं,
जिसे उन्होंने अपना पति बताया था। हालांकि बाद में रितेश और राखी सावंत अलग हो गए। हाल ही में राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की है। दोनों की शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन कुछ दिनों बाद ही राखी सावंत और आदिल के रिश्ते में दरार पड़ गई।
दरअसल, राखी ने आदिल दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आदिल दुर्रानी को हिरासत में लिया था। इस बीच राखी का एक क्लिप इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं.
दरअसल, विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें राखी सावंत, आदिल से उनको दिए पैसे मांगती नजर आ रही हैं। क्लिप में राखी सावंत आदिल से अपने पैसे के बारे में पूछ रही हैं। वह कह रही हैं, ‘मैंने जो आपको डेढ़ करोड़ दिए हैं वो कब दे रहे हैं?
इसपर आदिल कहते हैं- 4 महीने के भीतर प्रॉफिट के साथ। राखी आगे कहती हैं, ‘मुझे प्रॉफिट नहीं चाहिए, प्रॉफिट आप रखो, मुझे प्रॉफिट नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ मेरे पैसे चाहिए। वो मेरी गाढ़ी मेहनत की कमाई है।
….की कमाई नहीं है मेरी। मेरी सीधी सादी खून की कमाई है। मेरे जेवर बेचकर दिए हैं मैंने बताते चलें कि इसके अलावा राखी का एक और वीडियो सामने आया है। इस क्लिप में राखी कह रही हैं कि आदिल ने उनके साथ बहुत गलत किया है।
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जज साहब से गुहार लगाने आई हूं कि मेरे हसबैंड आदिल ने इतना मेरे साथ अत्याचार किया है, चीटिंग किया है तो इसलिए उसे बेल न मिले। मालूम हो कि राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ