Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने पर अब मात्र इतने रुपये में देख सकेंगे ‘पठान’ कीमत जान…

दुनियाभर में पठान की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 17 फरवरी के दिन को पठान डे घोषित किया है। वहीं इस दिन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस ने पठान के टिकट के दाम घटा दिए हैं। अब 17 फरवरी को शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म को बहुत कम दाम में देख सकते हैं।

मेकर्स ने यह तोहफा पठान के 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में दिया है। बता दें कि यह उन दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो अभी भी पठान देखने से चूक गए हैं। अब दिकट के दाम में कमी के चलते फैंस इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं।

इस खबर को पढ़ने के बाद शाहरुख के फैंस काफी खुश होंगे। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।

बता दें कि पठान को रिलीज के बाद से ही ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दरअसल शाहरुख खान ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘पठान’ से कमबैक किया है और फैंस ने किंग खान की वापसी का जमकर जश्न मनाया।

हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद भी हुआ। फिल्म के गाने बेशर्म रंग मे दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताते हुए कई नेताओं और हिंदू संगठनों ने ‘पठान’ के बायकॉट की मांग भी की थी। हालांकि फिल्म रिलीज हुई और इसने इतिहास रच दिया।

17 फरवरी को शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म को मात्र 110 रुपये में देख सकते हैं सोशल मीडिया में इसपर खूब चर्चा हो रही है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ