Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

इतनी बार शादी कर चुकी हैं ये ऐक्ट्रेस, गिनती देखकर रह जाएंगे दंग

भारतीय संस्कृति में शादी सात जन्मों का बंधन माना जाता है, लेकिन अगर कोई एक ही जन्म में कई शादी करने का इरादा रखे तो? इसको आप क्या कहेंगे? यह बात सुनने में फिल्मी लगती है और फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसा होता है।

कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की हैं। कई बार यह गिनती तीन या तीन से भी ज्यादा पहुंच जाती है। सुनने में भले ही यह फिल्मी लगे, लेकिन यह हकीकत है। चलिए आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं जिन्होंने कई बार अपने हाथ पीले किए हैं…

सुनिधि चौहान

सिंगर सुनिधि चौहान ने दो बार शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया। बता दें कि उनकी पहली शादी 18 साल की उम्र कोरियोग्राफर बॉबी खान से अपने घरवालों के खिलाफ जाकर की।


हालांकि, उनकी पहली शादी कामयाब नहीं हो सकी। सुनिधि ने दूसरी शादी 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से की थी।

जेबा बख्तियार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेबा बख्तियार मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘हिना’ में डेब्यू किया था।

बता दें कि उन्होंने चार शादियां कीं। साथ ही, जेबा बख्तियार को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शादी करने वाली एक्ट्रेस माना जाता है।

नीलिमा अजीम

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम भी तीन शादियां कर चुकी हैं। बता दें कि उनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई, जिनके बेटे शाहिद कपूर हैं।

उसके बाद एक्टर राजेश खट्टर से उनकी शादी हुई और 2001 में उनका तलाक हो गया। आखिर में एक्ट्रेस ने 2004 के दौरान उस्ताद राजा अली खान से शादी कर ली।

Disclaimer : इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि viral-clicks.blogspot.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिली है और इसे मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ