Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, इस तारीख को एक्टर चढ़ेंगे घोड़ी…

 ऋतिक और सबा ने कथित तौर पर पिछले साल की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। ऋतिक और सबा के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुई थीं जब उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय पहले डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद, वह ऋतिक के परिवार के साथ गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में होने के कयास तेज हो गए।

अक्सर दोनों को एक दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी का जिक्र किया गया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2023 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कहा जा रहा है कि कपल नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इस ट्वीट ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद के फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है।

हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। न ही खुद ऋतिक और सबा ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हालांकि की ये पहली बार नहीं है जब दोनों की शादी को लेकर अफवाह उड़ी हो इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर खबर सामने आ चुकी है।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋतिक “एक बार फिर” शादी करने जा रहे हैं और उनका परिवार उनके इस फैसले से काफी खुश है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि एक्टर के परिवार को लगता है कि सबा उनके लिए बिल्कुल “सही विकल्प” हैं और उनके परिवारों ने खुशी व पूरे दिल से ऋतिक के बच्चों के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ