Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो को बताया पनौती, ‘पठान’ हिट होने के बाद बॉलीवुड के इस एक्टर ने तमाम…

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। फिल्म पठान का क्रेज शाहरुख खान के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में शानदार कमाई करते हुए आज 11 दिन हो गए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। मौजूदा समय में फिल्म पठान सुर्खियों में छाई हुई है।

फिल्म की स्टार कास्ट ने किसी भी प्लेटफॉर्म पर जा कर फिल्म का प्रमोशन नहीं किया और ना ही मीडिया इंटरव्यू दिए। वहीं बॉलीवुड एक्टर केआरके (KRK) ने फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा (kapil Sharma) के शो को पनौती बता दिया है।

कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शाहरुख ने पठान को कपिल शर्मा के शो में प्रमोट नहीं किया और फिल्म सुपरहिट रही। कपिल शर्मा के शो में फिल्म कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन नहीं किया गया और फिल्म सुपरहिट रही।

तो यह इस बात का सबूत है कि कपिल शर्मा का कॉमेडी शो फिल्मों के लिए एक बड़ी पनौती है। आशा करता हूं कि अन्य कलाकार भी पनौती शो पर अपनी फिल्मों का प्रचार करने नहीं जाएंगे।

दरअसल बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने किंग खान से ये सवाल पूछा कि ‘बिना घरेलू प्रमोशन और रिलीज से पहले कोई इंटरव्यू नहीं, फिर भी पठान इतना रॉर कर रही है।

इस सवाल पर शाहरुख खान ने कहा है कि ‘मैंने सोचा की शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इस बार मैं भी नहीं करुंगा। बस जंगल में आकर देख लूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ