राखी सावंत पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी पैपराजी के सामने आकर कोई न कोई ऐसा बयान दे देती हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।
मां के निधन के बाद राखी सावंत ने कैमरे के सामने आकर अपने हसबैंड आदिल खान की धज्जियां उड़ा दी थीं। उन्होंने आदिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब राखी सावंत के इन बयानों पर आदिल खान ने भी रिएक्ट किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। आदिल ने राखी की कही हर एक बात का जवाब दिया है आदिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये स्टेटमेंट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है।
अगर मैंने इतिहास में अपने जीवन से जुड़ी किसी महिला के बारे में नहीं बताया तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं गलत हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं अपने धर्म का सम्मान करता हूं, जिसने मुझे महिलाओं की रिस्पेक्ट करना सिखाया है।
जिस दिन मैं अपना मुंह खोलूंगा और बताऊंगा कि वो मेरे साथ क्या कर रही है। उसके बाद से वो अपना मुंह नहीं खोल पाएंगी। इसलिए वे हर दिन कैमरे के सामने आकर मेरे बारे में बोलती रहती हैं कि मैं बुरा हूं।
राखी के फ्रिज वाले बयान पर बात करते हुए आदिल ने कहा जिस तरह से राखी ने फ्रिज वाली बात कही मैं ये कह सकता हूं कि मैं सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना चाहता। मेरे जैसा संवेदनशील लड़का जो हमेशा उसके साथ खड़ा रहा,
जिसने उसे बेहतर लाइफस्टाइल दी और उसके बारे में कहा गया कि वो एक रुपये लेकर भी मुंबई नहीं आया था। तुम्हें सलाम है। तुम्हारा ये प्लान अच्छा था लेकिन बेहतर नहीं। दरअसल राखी चाहती थीं कि अब मीडिया आदिल को कवर नहीं करें और उन पर ध्यान न दें।
ये बात उन्होंने खुद पैपराजी से कही थी। इस पर आदिल ने कहा राखी ने मीडिया से बोला कि वो मेरी कवरेज न करें। ऐसा राखी ने क्यों कहा। क्योंकि वो मुझसे डरती है। उसे पता है कि अगर मैं मीडिया के सामने आऊंगा तो सच सामने आ जाएगा।
बता दें कि राखी सावंत ने 8 महीने पहले आदिल से शादी की थी। इसका खुलासा उन्होंने 1 महीना पहले किया।

0 टिप्पणियाँ